सीआईए में एएसआई युद्धवीर ने अलसुबह साढ़े 3 बजे पीरांवली गांव के पास से जांडली खुर्द निवासी रमेश कुमार से अवैध शराब की 3600 बोतलें और फर्जी परमिट बरामद किया है। इसके विरुद्ध एक्साइज एक्ट और धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी शराब की बोतलों से लोड है, जोकि गांव न्योली कलां की तरफ से आ रही है। ऐसे में टीम ने पीरांवली के पास नाका लगा दिया। तब बोलेरो गाड़ी रुकवाई तो चालक ने पूछने पर अपना नाम जांडलीखुर्द का रमेश कुमार बताया। गाड़ी में लोड शराब की बाेतलें मिली। गिनती करने पर 200 पेटी शाही शराब और 100 पेटी ताजा माल्टा की मिली। पुलिस टीम ने शराब की पेटियों सहित पकड़ लिया। इसके अलावा दस्तावेज पेश किए तो फर्जी परमीट मिला, जिस पर किसी भी आबकारी विभाग के अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे।