हिसार | शिक्षा विभाग ने गांव सिसाय कालीरावण स्थित राजकीय कन्या हाई स्कूल को अपग्रेड किया है। खास बात यह है कि इस स्कूल में अब लड़के भी स्टडी कर पाएंगे। स्कूल को सीनियर सेकंडरी तक अपग्रेड करने के साथ को-एजुकेशन किया गया है। इसमें लड़के व लड़कियां दोनों स्टडी कर पाएंगे। उपजिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुंडू ने बताया कि गांव सिसाय कालीरावण के स्कूल को अपग्रेड करने के लिए मुख्यालय से आदेश मिले हैं। जिसके बाद स्कूलों को अपग्रेड किया गया है।