पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एचएयू के 12 स्टूडेंट्स को आईआईएम अहमदाबाद सहित बड़े संस्थानों में मिला दाखिला

एचएयू के 12 स्टूडेंट्स को आईआईएम अहमदाबाद सहित बड़े संस्थानों में मिला दाखिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का एमबीए एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट के आईआईएम अहमदाबाद, आईआरएमए, आनंद आदि उच्च स्तर के संस्थानों में दाखिला हुआ है। छात्र कल्याण निदेशालय के काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहनिदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह दहिया ने बताया कि इन विद्यार्थियों में से एग्रीकल्चर कॉलेज के 4 विद्यार्थियों जिनमें सुशील कुमार, नवीन कुमार, सोनू कुमार तथा हरजिन्द्र शामिल हैं, का दाखिला आईआईएम, अहमदाबाद में हुआ है। इसी प्रकार 4 विद्यार्थियों विवेक गर्ग, सतेन्द्र सिंह, प्रज्ञा तथा सुनील जांगड़ा का आईआरएमए, आनंद में, पंकज बैनीवाल का मैनेज, हैदराबाद में जबकि अजय कुमार, मनीष पाल तथा विनोद मुंडलिया का नियाम, जयपुर में दाखिला हुआ है। अभी 3 विद्यार्थी अमन लोरा, आकाश सैनी तथा गगन का नाम वेटिंग लिस्ट में है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन डॉ. केएस ग्रेवाल, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ. बीएस झोरड़ तथा छात्र कल्याण निदेशक डॉ. धर्म पाल नांदल ने विद्यार्थियों की सलेक्शन पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

खबरें और भी हैं...