हिसार | कैमरी रोड स्थित मॉडर्न डिफेंस स्कूल में अंतर-राष्ट्रीय हिंदी भाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा चार के हिमांशु ने द्वितीय व पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल प्राचार्या सीमा चौहान ने बच्चों को पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। स्कूल के डायरेक्टर एसएलगर्ग ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।