पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय: फूड टेक्नोलॉजी विभाग के 30 स्टूडेंट्स नहीं दे पाएंगे एग्जाम

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय: फूड टेक्नोलॉजी विभाग के 30 स्टूडेंट्स नहीं दे पाएंगे एग्जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स ने डिपार्टमेंट को दी शिकायत पर कोई समाधान नहीं हुआ

भास्कर न्यूज | हिसार

जीजेयू के फूड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के 30 स्टूडेंट इस बार फाइनल एग्जाम नहीं दे पाएंगे। वजह इन विद्यार्थियोंं की अटेंडेंस कम पाए जाने के कारण विवि ने इन्हें फाइनल परीक्षा से बाहर कर दिया है। दरअसल, विवि के नियमानुसार विद्यार्थियो की अटेंडेंस 75 प्रतिशत होने पर ही उन्हें फाइनल परीक्षाओं में बैठने दिया जाता है। हालांकि छात्रों की अटेंडेंस पूरी न होने पर भी माइनर व प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करवा दी गईं। लेकिन फाइनल परीक्षाओं से इन विद्यार्थियों को बाहर कर दिया है। फूड टेक्नॉलॉजी डिपार्टमेंट के इन छात्रों में 75 प्रतिशत हाजिरी पूरी न कर पाने वाले विद्यार्थियों में सेकिंड ईयर के 44 में से 16 स्टूडेंट व थर्ड ईयर के 16 में से 14 स्टूडेंट शामिल है। थर्ड ईयर के 98 प्रतिशत स्टूडेंट की हाजिरी पूरी न होने के कारण सिर्फ 2 स्टूडेंट ही फाइनल परीक्षाओं में बैठ पाएंगे। जबकि सेकिंड ईयर के छात्रों में से सिर्फ 28 स्टूडेंट ही परीक्षा दे पाएंगे। स्टूडेंट ने इस बारे में डिपार्टमेंट को शिकायत की गई। लेकिन विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं निकला तो स्टूडेंट्स ने इस बारे में जीजेयू प्रशासन से भी शिकायत की।

75 प्रतिशत हाजिरी पूरी न होने पर स्टूडेंट्स परीक्षा से बाहर,

लॉ कॉलेज के मामले के बाद विवि ने जारी की गाइडलाइन

जीजेयू ने राजगढ़ रोड़ स्थित लॉ कॉलेज में विद्यार्थियों से पैसे लेकर अटेंडेंस पूरी करने के मामले के बाद विवि ने अटेंडेंस को लेकर कुछ समय पहले ही विवि व कॉलेजों में गाइडलाइन जारी की थी। इसके अनुसार यदि स्टूडेंट्स की एक सेशन के दौरान अटेंडेंस 75 प्रतिशत से कम पाई जाती है तो उन स्टूडेंट को परीक्षाओं में बैठने नहीं दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने कॉलेज प्रिंसिपल को स्टूडेंट्स की अटेंडेंस पूरी होने के लिए विवि को शपथ पत्र देने के भी आदेश जारी किए गए थे।

जुलाई महीने में होगी परीक्षा

विवि के नियमानुसार स्टूडेंट्स को डिटेन किया गया है। विद्यार्थियों की अटेंडेंस को पूरा करने के लिए उनकी एक्सट्रा क्लासेज लगाकर अटेंडेंस पूरी करवाई जाएगी। फाइनल परीक्षाओं के बाद इन विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। प्रो. टंकेश्वर कुमार, वीसी, जीजेयू, हिसार।

खबरें और भी हैं...