पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विज के खिलाफ किया प्रदर्शन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विज के खिलाफ किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विरोध में सड़कों पर उतरे डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन हिसार जोन सदस्य क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने जुलूस मार्च निकाला प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जिला प्रधान सुरेश तंवर के नेतृत्व में इंजीनियर्स ने जिला प्रशासन को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ उपप्रधान अजमेर सिंह ने कहा कि पिछले दिनों जिला कैथल में ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग में एसडीओ वेदपाल के साथ बदसलूकी की गई थी।

इंजीनियर्स इस तरह की बदतमीजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। दूसरा हमले के मामले में षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। उन्होंने विधायक पर भी केस दर्ज करवाने की मांग की। डिप्लोमा इंजीनियर्स की तरफ से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया गया। उन्होंने सरकार को चेताया कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई हो अन्यथा एसोसिएशन अपने गुप्त एजेंडे को लागू कर देगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के कर्मचारी नेता जिला उपप्रधान रणबीर, मोहनलाल, राजकुमार वर्मा, मांगेराम, ईश्वर सिंह, पूर्व जिला प्रधान गुलशन नोथरा, अशोक सैनी, दीपक लोट, रमेश कुमार, सुरजीत, गोरेलाल गुप्ता मौजूद थे।

डिप्लोमा इंजीनियर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय जाते हुए।

खबरें और भी हैं...