पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सीएम पर काला तेल फेंके जाने की घटना की निंदा की

सीएम पर काला तेल फेंके जाने की घटना की निंदा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | हिसार में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर एक युवक द्वारा काला तेल फेंके जाने को लेकर पंजाबी युवा शक्ति संगठन ने आक्रोश जताया। पंजाबी युवा शक्ति के प्रधान तनुज खुराना ने कहा कि तेल फेंके जाने की घटना निंदनीय है। ऐसे असामाजिक तत्वों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ऐसे लोग गंदी राजनीति करते हैं। वहीं, दिनकर गावडी ने कहा कि अगर किसी को रोष जताना है तो वह अन्य लोकतांत्रिक तरीके से रोष प्रकट कर सकता है। लेकिन काला तेल फेंकना ओछी मानसिकता दिखाती है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस प्रशासन के सुरक्षा प्रबंधों की भी गहन जांच होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...