पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 22 कॉलेजों में होगी इनवायरमेंट की परीक्षा जीजेयू में 6 विषयों की परीक्षा पोस्टपोन

22 कॉलेजों में होगी इनवायरमेंट की परीक्षा जीजेयू में 6 विषयों की परीक्षा पोस्टपोन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजेयू के कॉलेजों में इनवायरमेंट स्टडी विषय को अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने के बाद 20 मई को इनवायरमेंट विषय की परीक्षा भी आयोजित करवाई जाएगी। यही नहीं इनवायरमेंट विषय के रिजल्ट में भी अंक जोड़े जाएंगे। कॉलेजों में नियमित रूप से इस विषय को पढ़ाना भी होगा। विवि ने इनवायरमेंट स्टडी विषय को कॉलेजों में लागू कर दिया है। इनावयरमेंटल स्टडीज विषय को जूलॉजी, बोटनी व ज्योग्राफी पढ़ाने वाले लेक्चरर को ही इस विषय को पढ़ाने के आदेश दिए हैं।

इनवायरमेंट विषय की परीक्षा रविवार को 9.30 से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जीजेयू प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा लेगी। इसमें करीब 13 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। वहीं केयूके की ओर से सेकिंड व थर्ड ईयर के छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। इसमें 2 हजार के करीब स्टूडेंट परीक्षा देंगे। सेकिंड व थर्ड ईयर के अधिकतर छात्र इस परीक्षा को दे चुके हैं।

इनावयरमेंटल स्टडीज विषय को अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने के बाद इस विषय के अंकों को रिजल्ट में भी अन्य सब्जेक्ट के साथ ही जोड़ा जाएगा। इसमें 70 अंक एक्टर्नल तथा 30 अंक इंटरनल होंगे। इंटरनल मार्क्स में 20 अंक माइनर टेस्ट के, 4 अंक अटेंडेंस के तथा 6 अंक असाइनमेंट के दिए जाएंगे।

परीक्षाओं में गैप देने के लिए यह फैसला किया

विवि को कॉलेजों में इनवायरमेंट विषय की परीक्षा के लिए डेटशीट में भी बदलाव करना पड़ा। विवि की अोर से 20 मई को परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। जिसके कारण 21 मई को होने वाली चार विषयों की परीक्षाओं को पोस्टपोन कर उनकी डेट आगे बढ़ाई गई है। विवि ने 20 मई को होने वाली इनवायरमेंट विषय व 21 मई को होने वाली अन्य विषय की परीक्षाओं में गैप देने के लिए यह फैसला किया है। पोस्टपोन किए गए विषयों की परीक्षा अब 30 मई को आयोजित की जाएगी।

रिजल्ट में जुड़ेंगे मार्क्स

कोर्स विषय

बीएससी सेकिंड सेमेस्टर जूलॉजी विषय के दो पेपर

बीएससी सेकिंड सेमेस्टर ऑर्डिनेरी डिफरेंसियल

बीए एलएलबी ऑनर्स लॉ ऑफ कांट्रेक्ट

बीबीए फाउंडेशन ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस

बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन इंटरनेट टेक्नोलॉजी

पोस्टपोन किए विषय

छात्रों की सुविधा के लिए लिया फैसला : यशपाल

इनवायरमेंट विषय की परीक्षा के लिए छात्रों की सुविधा को देखते हुए 21 मई को होने वाली परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, जीजेयू, हिसार।

खबरें और भी हैं...