हिसार| भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारतभूषण भारती को प्रदेश सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने व प्रश्न पत्र बनाने वाले के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेशों से प्रदेश के ब्राह्मण समाज के संघर्ष की जीत हुई है। समिति के मुख्य संरक्षक एचके शर्मा व संस्थापक योगेन्द्र शर्मा ने कहा है कि इस मुद्दे पर जिन लोगों ने ब्राह्मण समाज का समर्थन किया समिति उन लोगों की आभारी है। ब्राह्मण समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी जिसका पूरे प्रदेश में डटकर विरोध हुआ। आखिरकार मुख्यमंत्री ने चेयरमैन को सस्पेंड कर ब्राह्मण समाज का मान बढ़ाया है।