जीजेयू के कॉलेजों में इनवायरमेंट स्टडी विषय को अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने के बाद 20 मई को इनवायरमेंट विषय की परीक्षा भी आयोजित करवाई जाएगी। यही नहीं इनवायरमेंट विषय के रिजल्ट में भी अंक जोड़े जाएंगे। कॉलेजों में नियमित रूप से इस विषय को पढ़ाना भी होगा। विवि ने इनवायरमेंट स्टडी विषय को कॉलेजों में लागू कर दिया है। इनावयरमेंटल स्टडीज विषय को जूलॉजी, बोटनी व ज्योग्राफी पढ़ाने वाले लेक्चरर को ही इस विषय को पढ़ाने के आदेश दिए हैं। इनवायरमेंट विषय की परीक्षा रविवार को 9.30 से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
पोस्टपोन किए गए विषय
कोर्स विषय
बीएससी सेकिंड सेमेस्टर जूलॉजी विषय के दो पेपर
बीएससी सेकिंड सेमेस्टर ऑर्डिनेरी डिफरेंसियल
बीए एलएलबी ऑनर्स लॉ ऑफ कांट्रेक्ट
बीबीए फाउंडेशन ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस
बीसीए इंटरनेट टेक्नोलॉजी
रिजल्ट में जुड़ेंगे मार्क्स
इनावयरमेंटल स्टडीज विषय को अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने के बाद इस विषय के अंकों को रिजल्ट में भी अन्य सब्जेक्ट के साथ ही जोड़ा जाएगा। इसमें 70 अंक एक्टर्नल तथा 30 अंक इंटरनल होंगे। इंटरनल मार्क्स में 20 अंक माइनर टेस्ट के, 4 अंक अटेंडेंस के तथा 6 अंक असाइनमेंट के दिए जाएंगे।