पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • लड़कियां 77.00 फीसदी पास तो लड़के 58.71 प्रतिशत रहे सफल

लड़कियां 77.00 फीसदी पास तो लड़के 58.71 प्रतिशत रहे सफल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले का परिणाम 66.88 प्रतिशत रहा। इस बार के नतीजों में पिछले साल की अपेक्षा 0.61 प्रतिशत की गिरावट आई है। गत वर्ष 12वीं का परीक्षा परिणाम 67.49 प्रतिशत रहा था। रिजल्ट कम आने का कारण शिक्षण कार्य दिवस कम होना भी माना जा रहा है। क्योंकि सरकार स्कूलों में नित नई योजनाएं लागू की जा रही है। जिस कारण 2017-18 के सेशन में 324 दिनों में से 125 दिन दस प्रकार की योजनाओं में ब्रांडिंग में बिता दिए। मगर इसके बावजूद प्रदेश में जिला 7वें स्थान पर रहा। पिछले साल हिसार 11वें नंबर पर था। वहीं 2016 में हिसार 15वें नंबर पर रहा था। मार्च महीने में जिले से 17269 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से 11550 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पछाड़ा है।

लड़कियां फिर रहीं आगे

12वीं की परीक्षा में लड़कियां फिर से लड़कों से आगे रही हैं। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 77.00 प्रतिशत रहा। वहीं लड़के केवल 58.71 प्रतिशत ही सफल रहे। इस वर्ष जिले से 9555 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 5610 लड़के परीक्षा में सफल रहे। वहीं 7714 लड़कियों में से 5940 परीक्षा में सफल रही। पिछले वर्ष भी लड़कियों का रिजल्ट 80.18 प्रतिशत रहा था। लड़कों का रिजल्ट 57.90 प्रतिशत रहा था।

खबरें और भी हैं...