पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सीएम पर तेल फेंकने का आरोपी एक दिन के रिमांड पर भेजा

सीएम पर तेल फेंकने का आरोपी एक दिन के रिमांड पर भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीदेवी भवन मंदिर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर तेल फेंकने के आरोपी जाखोद खेड़ा निवासी प्रवीण सावंत को सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। उसे एक दिन के रिमांड पर हासिल किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 353, 332, 186, 336, 355 आईपीसी और अनलॉफुल एक्टिविटी प्रीवेंशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

वहीं चाचा भूप का कहना है कि प्रवीण सावंत ने डिप्रेशन की वजह से उक्त कदम उठाया है। घरेलू कारणों के चलते वह परेशान है। मां बीमार रहती है। वह एक पारिवारिक केस की उलझनों में फंसा हुआ है। उसके चाचा ने दावा किया है कि उनकी पड़ताल में किसी भी व्यक्ति ने सीएम पर तेल फेंकने के लिए प्रवीण को नहीं कहा था। इधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रवीण सावंत की महिला रिश्तेदार का ससुराल पक्ष से केस चल रहा था। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान एक पीएसओ ने मामले में हस्तक्षेप किया था, जिसके कारण दोनों पक्ष अलग-अलग हो गए थे। घटना को अंजाम देने के पीछे यह भी एक कारण बताया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर खुलासा होना बाकी है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर जितेंद्र के मुताबिक आरोपी प्रवीण सावंत से पूछताछ कर रहे हैं। मामला बेहद संवेदनशील है। अभी इन्वेस्टिगेशन चल रही है। फिलहाल कुछ नहीं बता सकते हैं।

खबरें और भी हैं...