पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रिटायर्ड कर्मी से पिस्तौल दिखा लूट ले गए कार

रिटायर्ड कर्मी से पिस्तौल दिखा लूट ले गए कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उकलाना मंडी| लितानी मोड़ पर करीब साढ़े 4 बजे हिसार के राम विकास बारी की कार दो अज्ञात लुटेरों ने हथियार के बल पर लूट ली उसके बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त की।

शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार पता चला कि साढ़े 4 बजे रामबिलास बारी जाे कि एक रिटायर्ड बिजली कर्मचारी हैं और हिसार के रहने वाले हैं।

रामबिलास बारी ने बताया कि शुक्रवार को वह चंडीगढ़ से वापस हिसार की ओर लौट रहे थे और जैसे ही वह चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर लितानी मोड़ के पास लघुशंका के लिए कार रोकी। उसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और उनमें से एक ने पिस्तौल दिखाकर उसकी जेब से कार की चाबी छीन ली और कार लेकर हिसार की ओर भाग गए।सूचना मिलते ही डीएसपी जयपाल सिंह व सीआईए की टीम वारदात स्थल पर पहुंची और आसपास काम करने वाले रेहड़ी चालकों, ढाबे वालों से संदिग्ध युवकों को लेकर पूछताछ की।

खबरें और भी हैं...