पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान लड़की पैदा होने के बाद प्रसूता की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनाें ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। करीब दो-तीन घंटे तक हंगामा जारी रहा।

ऐसे में महिला चिकित्सक ने प्रसूता की मौत होने की मुख्य वजह बताई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हुआ। मृतका के परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और शव का पोस्टमार्टम न करवाने का फैसला लिया। जानकारी के अनुसार सिटी थाना रोड के पास एक कॉलोनी में रहने वाली गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल में दाखिल हुई थी। डिलीवरी के दौरान लड़की को जन्म दिया, जिसके कुछ देर बाद ही जच्चा ने दम तोड़ दिया। इसका पता चलने पर परिजन भड़क गए थे और जमकर हंगामा किया था।

खबरें और भी हैं...