पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रोड शो में आठ की जेब कटी, छह की नकदी और दो के फोन चोरी

रोड शो में आठ की जेब कटी, छह की नकदी और दो के फोन चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सीएम मनोहर लाल के रोड शो में जेबकतरों ने छह लोगों की नकदी और दो लोगों के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। इन पीड़ितों में एक विधायक का रिश्तेदार भी शामिल है।

पुलिस को शिकायत में कपड़ा व्यापारी न्यू अग्रसेन काॅलोनी वासी राजेश जैन ने बताया कि चचेरा भाई अमित जैन विधायक के रिश्तेदार हैं। अपनी दुकान के बाहर ही मुख्यमंत्री के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाकर मेरी जेब से 24 हजार रुपए और भाई अमित जैन की जेब से मोबाइल फोन चुरा लिया था। हालांकि जेबकतरे को काबू कर लिया था लेकिन वह मौका देखकर फरार हो गया। पुरानी अनाज मंडी निवासी राजकुमार की जेब से 17 हजार रूप नगर, हांसी निवासी 3500 व दस्तावेज, सेक्टर 14 के बंसी लाल भाटिया के 3 हजार व दस्तावेज, वकीलान बाजार निवासी कैलाश शर्मा के 2500, शांति नगर वासी दिशांत कुमार का मोबाइल व एसडी कार्ड और गुलाब सिंह चौक के पास अंजनी कुमार के 6 हजार चोरी कर लिए

खबरें और भी हैं...