पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • झूठे आरोपों के सदमे ने ली थी पति की जान सीएम बोले क्राइम ब्रांच से कराएंगे जांच

झूठे आरोपों के सदमे ने ली थी पति की जान सीएम बोले-क्राइम ब्रांच से कराएंगे जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मार्केट कमेटी सुपरवाइजर सोमनाथ के खिलाफ केस दर्ज करवाने और उनकी मृत्यु के मामले की जांच क्राइम ब्रांच से करवाने की बात कही। आजाद नगर निवासी सरोज बाला ने अपनी बेटी ज्योति व बेटे सुशील के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पति सोमनाथ मार्केट कमेटी में सुपरवाइजर थे और 2013 में विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने उन्हें एक झूठे केस में फंसाया था। वर्ष 2017 में मानसिक तनाव के कारण उनके पति की मृत्यु हो गई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की क्राइम ब्रांच से जांच करवाई जाएगी। दरअसल, सीएम शुक्रवार को सुबह पीडब्लूडी विश्राम गृह में जन समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 82 लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जमीन कब्जे के मामले में कार्रवाई के निर्देश

मोहब्बतपुर के बलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उनके भाई हनुमान सिंह ने 2014 से उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है और उनका आपस में झगड़ा चल रहा है। इस मामले में न्यायालय ने भी उनके पक्ष में फैसला दिया है। इस पर सीएम ने एसपी को मामले में उपयुक्त पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लाडवा में नाला तोड़ने के मामले में डीसी कराएंगे समाधान

लाडवा के रोशनलाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि सातरोड़ कलां के राजेंद्र ने उनके खेत का पक्का नाला तोड़ दिया और वे इस मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी कर चुके हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि वे कल उपायुक्त से मिलें, उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...