पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गुरुद्वारा के प्रधान पर गबन का आरोप, शंटी बोले आरोप बेबुनियाद

गुरुद्वारा के प्रधान पर गबन का आरोप, शंटी बोले-आरोप बेबुनियाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गांव बीड़ निवासी परमजीत सिंह ने भाजपा नेता एवं श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान रमिंद्र शंटी पर गबन का आरोप लगाया है। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। रविवार को दोनों पक्षों थाने में पहुंचे, जहां मामले को लेकर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठा बातचीत की। शंटी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

पुलिस को दी शिकायत में परमजीत का कहना है कि गुरुद्वारा के अकाउंटेंट से सदस्यता के लिए 100-100 रसीदों की 10 कॉपियां जारी हुईं थी। आरोप है कि शंटी के अलावा अन्य दो कुलविंद्र और जयंत आहुजा ने गुरुद्वारा के कमरे में बैठकर 240 रुपए प्रति सदस्य की सदस्यता फीस वसूल ली, आरोप है कि 949 सदस्यों की काटी है। इनका कुल अमाउंट 2 लाख 27 हजार 760 रुपए बनता है। आरोप है कि शंटी ने सभी सदस्यों को आईकार्ड जारी कर दिया। परमजीत का आरोप है कि षड्यंत्र के तहत उक्त तीनों ने गबन किया है। वहीं, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान रमिंद्र शंटी का कहना है कि आरोप निराधार हैं। परमजीत के पास सदस्यता तक नहीं है। यह सिर्फ बदनाम करने की साजिश है। 40-50 सदस्यों के साथ थाने में जाकर मामले संबंधित बातचीत की थी। पुलिस को सच्चाई से अवगत करवाया है। इस बारे में सिटी थाना एसएचओ ललित कुमार का कहना है कि वह किसी अन्य मामले की जांच में व्यस्त है। यह मामला थाना में आया होगा, जिसकी जानकारी नहीं है।

खबरें और भी हैं...