शराब पीकर गाड़ी चलाने से करें तौबा। दुपहिया वाहन चलाएं तो हेलमेट लगाएं और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
ये संदेश नैन गौत्र मार्च पास्ट के दौरान वाहन चालकों को समझाएं। बच्चे जब बैनर लेकर सड़कों पर निकले तो उन्होंने रास्ते में वाहन चलाने वालों से कहा,अंकल गाड़ी धीरे चलाना। रविवार सुबह नैन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले फव्वारा चौक से लेकर एचएयू के चार नम्बर गेट तक यातायात नियमों को लेकर मार्च पास्ट किया किया। बुजुर्ग भोमाराम ने हरी झंडी दिखाकर मार्च पास्ट को रवाना किया।
मार्च पास्ट के आरम्भ होने से पहले उपस्थित जनसमूह को पूर्व चेयरमैन जंग सिंह नैन ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई।
प्रधान ईश्वर नैन के नेतृत्व में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने पूरे जोश के साथ बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया। रोडवेज विभाग में कार्यरत राजपाल नैन ने बताया कि यातायात नियम सभी के लिए जरूरी है। एसोसिएशन के सचिव डाॅक्टर बलजीत नैन ने कहा कि यह हमारी शुरुआत हुई है और आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य करने के लिए सभी का सहयोग लेंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हवा सिंह नैन, सेवानिवृत्त एसई मनफूल सिंह नैन, दलेल सिंह नैन, सुरेन्द्र नैन, संगीता नैन, सुमन नैन, संतोष नैन, उर्मिल नैन, सुमन नैन, बलजीत कोच व राज सिंह कोच सहित काफी संख्या में नैन गोत्र के लोग उपस्थित रहे।