पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चिराग बने आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | आम आदमी पार्टी 27 मई को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता प्रशिक्षण समारोह का आयोजन करेगी। समारोह में पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल व अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। पार्टी प्रवक्ता अनूप सिंह चानौत ने बताया कि प्रशिक्षण समारोह का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके नेता बनाना है। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा में हर विधानसभा में 5 पोलिंग स्टेशन पर एक उपाध्यक्ष मतलब लगभग 160 उपाध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। हर पोलिंग स्टेशन पर एक मंडल अध्यक्ष व हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष का काम 25 मई से पहले पूरा कर लिया जाएगा। पार्टी के हांसी संगठन मंत्री सचिन जैन ने बताया कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हांसी में संगठन का काम लगभग पूरा हो चुका है। घिराय इकाई की कमान सतीश कुमार को सौंपी गई। हांसी मंे चिराग सिंगला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा हलका अध्यक्ष मोहित जैन, हरपाल क्रांति, अमीन, महेश, पीनू, सचिन शर्मा, हांडा बूरा, रविंद्र, विकास चाहार, दीपक वर्मा व आदि पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...