फतेहाबाद | पुलिस ने चलती गाड़ी में क्रिकेट सट्टे का कारोबार चलाने वाले तीन लोगों को पकड़ लिया। जिनसे मौके से हजारों रुपए और फोन लाइन चलाने वाली टैची बरामद कर ली। डीएसपी गुरदयाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात को पुलिस का नाइट डोमिनेशन था। टीम गांव बड़ोपल के पास एक हिसार की तरफ से स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी तो उसे रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी को वापस भगा ली। टीम ने पीछा कर पकड़ा। गाड़ी में 18 मोबाइल पर क्रिकेट बुक की लाइन चल रही थी। जिस पर क्रिकेट सट्टा चल रहा था। जब जांच की तो मौके से 57 हजार रुपए भी बरामद हुए।