पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • लक्ष्मी विहार में ठेका बंद करने पर महिला एक्साइज इंस्पेक्टर व सीआईए इंस्पेक्टर जय भगवान में झड़प

लक्ष्मी विहार में ठेका बंद करने पर महिला एक्साइज इंस्पेक्टर व सीआईए इंस्पेक्टर जय भगवान में झड़प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैमरी रोड स्थित लक्ष्मी विहार कालोनी के कोने पर खुले शराब ठेके के शिफ्ट न होने पर शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। क्षेत्रवासियों ने ठेका का शटर डाउन करके रोष प्रदर्शन किया। इस मामले का पता चलने पर एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स अपने पति एडवोकेट एनडी वत्स के साथ पहुंची। वहां फतेहाबाद सीआईए इंस्पेक्टर जय भगवान बॉक्सर भी मौजूद थे।

ठेका बंद करवाने को लेकर एक्साइज इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर जय भगवान के बीच झड़प हो गई। वहां उपस्थित लोगों ने एक्साइज इंस्पेक्टर का विरोध करते हुए उन्हें घेर लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की तक हुई। आजाद नगर चौकी इंचार्ज पवन अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सभी पक्षों को शांत करवा कर उन्हें चौकी में लेकर गए जहां शराब ठेके के सेल्समैन और एक्साइज इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर जयभगवान व लोगों के विरुद्ध शिकायत दी है। वहीं क्षेत्रवासियों ने एक्साइज इंस्पेक्टर व उनके पति के खिलाफ कार्रवाई और शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर शिकायत दी है। पुलिस ने तीनों शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद काफी संख्या में महिलाएं व क्षेत्रवासी इंस्पेक्टर जय भगवान के समर्थन में चौकी में पहुंचे। ठेके और एक्साइज इंस्पेक्टर की कार्य प्रणाली का पूरजोर विरोध किया। लोगों का कहना है कि अब कुछ हो जाए ठेका नहीं खुलने देंगे।

ठेके के सेल्समैन मनोज ने बताया कि जबरन ठेका बंद करवाने की कोशिश की। जब विरोध किया तो मेरे साथ लोगों ने मारपीट की। करीब पौने नौ बजे चौकी में शिकायत देकर वापस ठेके पर आया था। उसके बाद लोगों ने जबरन ठेका बंद करवा दिया। हंगामा करते हुए हाथापाई तक पर उतर आए। पिछले कई साल से उसकी क्षेत्र में ठेका चल रहा है। इंस्पेक्टर जानबूझकर अपना उल्लू सीधा करने के लिए लोगों को भड़का रहा है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लक्ष्मी विहार कालोनी वासियों और शराब ठेकेदार राजेंद्र के साथ पंचायत हो रही थी। एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स अपने पति एडवोकेट एनडी वत्स के साथ आई थी। उसने अभद्रता से पेश आना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर जय भगवान का कोई कसूर नहीं है। ठेके के पास स्कूल है, आश्रम है। इसके अलावा मेन गली के कोने पर है। महिलाओं व युवतियों को आना जाना मुश्किल हो चुका है। लोग परेशान है। महेंद्र सिंह जागलान ने बताया कि शराबी इधर-उधर सड़क पर पड़े रहते हैं। हम ठेका हटवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन समाधान करने की बजाए अधिकारी परेशान कर रहे हैं।

ठेके से लोग परेशान, आरोप गलत हैं

शराब ठेके से जनता को परेशानी हो रही है। महिलाओं का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई दिनों से ठेका शिफ्ट करवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मैं छुट्टी पर हूं। किसी के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार नहीं किया है। पंचायत के बीच एक्साइज इंस्पेक्टर और उनके पति अभद्रता से पेश आ रहे हैं, जिसका लोगों ने विरोध किया है। बाकी आरोप निराधार हैं।’’ - जय भगवान, इंस्पेक्टर।

सरकारी ड्यूटी में पहुंचाई बाधा

डीइटीसी सतबीर का फोन आया था। उन्होंने मौके पर जाकर जांच के लिए कहा था। सरकारी गाड़ी से वहां पहुंची थी। इंस्पेक्टर जय भगवान बिना वर्दी दादागिरी दिखाने लगा। उसने हाथपाई तक की। अभद्रता से पेश आया। उसे समझाया कि जबरन ठेका बंद करवाने का अधिकार किसी को नहीं है। शिकायत है तो उसका समाधान करेंगे लेकिन नहीं माना। उसने अपने भाई मंजीत, राजेश घोटिया के साथ मिलकर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंची और हाथापाई करके बदसलूकी है।’’ - नीलम वत्स, एक्साइज इंस्पेक्टर।

जय भगवान के समर्थन में देर रात पुलिस चौकी पहुंचीं महिलाएं व लोग

खबरें और भी हैं...