पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • स्ट्रीट लाइटों की संभाल नहीं करने पर कंपनी का टेंडर रद्द

स्ट्रीट लाइटों की संभाल नहीं करने पर कंपनी का टेंडर रद्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम के रोड शो में सामने आई खामियों पर पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। निजी कंपनी को सीएम रोड शो के से पहले व उस दौरान लाइटों के रखरखाव में बरती गई लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ गया है। कंपनी से शहर की करीब 21 हजार स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव का टेंडर वापस ले लिया गया है।

टेंडर रद्द करने के संबंध में नगर निगम के एक्सईएन की ओर से कंपनी को आदेश भेजे गए है। हालांकि कंपनी को भेजे गए आदेश में सीएम रोड शो का जिक्र नहीं है उसमें कंपनी द्वारा रखरखाव सही से न कर पाने का तर्क दिया गया है। कंपनी को भेजे गए आदेश से यूएलबी, मेयर व डीसी को भी अवगत करवाया गया है। बता दें कि एक मई को नासिक की निजी कंपनी को शहर की करीब 21 हजार स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव सौंपा गया। शुरुआत से ही कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। जनता की ओर से बढ़ती स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों को देखते हुए पार्षदों ने मामला मई में हुई हाउस की बैठक में उठाया। जिसमें टेंडर रद्द करने की बात उठी। हालांकि इस दौरान कंपनी के पास ही रखरखाव की जिम्मेदारी रही। इसके बाद 17 मई को हिसार में सीएम का रोड शो होना था। इससे पूर्व 14 मई को सूचना के बाद भी कंपनी की ओर से लाइटें दुरुस्त नहीं करवाई गई। 16 मई को जब विधायक व कमिश्नर ने स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया तो 70 लाइटें खराब मिलीं।

खबरें और भी हैं...