पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • इंस्पेक्टर सरोज की गिरफ्तारी को पंचकूला पहुंची विजिलेंस

इंस्पेक्टर सरोज की गिरफ्तारी को पंचकूला पहुंची विजिलेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्कर्म की शिकायत पर सौदेबाजी और रिश्वत प्रकरण में आरोपी इंस्पेक्टर की धरपकड़ के लिए विजिलेंस टीम पंचकूला जा पहुंची है। अंदेशा है कि हिसार अतिरिक्त सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत न मिलने के बाद इंस्पेक्टर राहत पाने के लिए हाईकोर्ट की शरण में जाएगी। इसलिए चंडीगढ़-पंचकूला इलाकों में शरण ले रखी है।

आरोपी की लोकेशन का पता चलने पर विजिलेंस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए पंचकूला गई है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द इंस्पेक्टर सरोज गिरफ्त में होगी। विजिलेंस में डीएसपी शरीफ सिंह का कहना है कि आरोपी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। इंस्पेक्टर एक लाेकेशन पर ज्यादा देर तक नहीं रहती है। गौरतलब है कि 22 दिन से इंस्पेक्टर सरोज फरार है। चौंकाने वाली बात यह कि दुष्कर्म की शिकायत देने वाली युवती का नाम-पता तक गलत था। इसके बावजूद उसे पकड़ लिया मगर सरोज को पकड़ने में नाकाम रही है।

खबरें और भी हैं...