पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सड़कों पर सड़ने लगा कचरा तो फील्ड में उतरे अफसर, 4 कमेिटयां बनाईं, आज होगी सफाई

सड़कों पर सड़ने लगा कचरा तो फील्ड में उतरे अफसर, 4 कमेिटयां बनाईं, आज होगी सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी का आलम है। कचरों के ढेर लगे हुए हैं। निगम प्रशासन और जनता के चुने हुए प्रतिनिधि शहर की सफाई कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। कचरे के ढेरों में दुर्गंध उठने लगी तो लोगों को ही झाड़ू उठानी पड़ीं। शनिवार को डिफेंस कॉलोनी के लोगों ने सफाई की कमान संभालकर शहर के लोगों को मैसेज दिया कि जिला प्रशासन और जनता के प्रतिनिधियों को अगर उनकी परवाह नहीं है तो वे खुद भी मोर्चा संभाल सकते हैं।

उधर, हड़ताली कर्मचारियों ने शनिवार को विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के सामने प्रदर्शन करते हुए मलिक चौक पर उनका पुतला फूंका।

हड़ताल के 11 दिन बाद प्रशासन ने शहर की सुध ली है और साफ-सफाई के लिए कमेटियों का गठन किया है। इसमें 4 जेसीबी, 16 ट्रैक्टर ट्राली व 180 लोगों के सहयोग से शहर में सफाई होगी। प्रत्येक टीम में मॉनिटरिंग के लिए 4-4 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सफाई अभियान आईजी चौक से उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा के बीच चलाया जाएगा। इसके लिए निगम कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इन कमेटियों की कमान एमई स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। सभी टीमें सफाई के साथ-साथ डंपिंग स्टेशनों पर दवा का छिड़काव करेंगी। इस अभियान में पार्षद व संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

डिफेंस कॉलोनी के पार्क के पास सुबह 5 बजे लोगों ने खुद ही सफाई शुरू की 10 बजे अफसर पहुंचे, फोटो खिंचवाने लगे तो लोगों ने सुनाई खरी-खरी

एचएयू के गेट नंबर 4 के सामने डिफेंस काॅलोनी के पार्क के पास फैली गंदगी।

लोगों का फूटा गुस्सा बोले-सरकार को गुमराह कर रहे अिधकारी

सुभाष चंद्रा व दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन देंगे

हड़ताली नगर निगम सफाई कर्मचारी, दमकल कर्मी व सकसं से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी नई पेंशन स्कीम के विरोध में पारिजात चौक पर अनशन करेंगे। सकसं के जिला प्रधान सुरेंद्र मान ने कहा कि निगम कर्मचारियों के साथ ही पारिजात चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। हमारी मांग है कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। वहीं हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रविवार को राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के घर के सामने प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

शनिवार सुबह डिफेंस कॉलोनी एरिया में निगम के आला अफसर सफाई करवाने पुलिस के साथ पहुंचे। सतबीर डीपी व आसपास के लोगों ने कहा कि अफसर फोटो खिंचवाने आए थे ताकि ये दिखा सकें कि वे सफाई करवा रहे हैं। जबकि हमने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे वहां से चले गए। उन्होंने अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अफसर सफाई करवाने के नाम पर सरकार को गुमराह कर रहे हैं। वे चाहते ही नहीं की सफाई हो। थोड़ा सा काम कर झूठी फोटो खींचकर अपने कार्य को सरकार के सामने दिखाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि जनता उनके साथ है। लोग सफाई के लिए आगे आएं तो सफाई हम करवाएंगे। उधर जनता के आरोप के जवाबों से अफसरों ने दूरी बनाए रखी।

सफाई से पहले

क्षेत्रवासी जब सफाई करने उतरे तो कुछ ऐसा साफ सुथरा नजारा था।

नगर निगम के सफाई कर्मचारी विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के सामने धरना देते हुए।

7 घंटे बाद चमकी गली

एनजीओ और अफसरों की हुई गोपनीय बैठक

शनिवार को एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ आला अफसरों की गोपनीय बैठक हुई। इसमें एनजीओ सदस्यों की मानें तो अब आमजन उन्हें ताने मारने लगे हैं कि पहले तो बड़े सफाई अभियान चला रहे थे अब क्या हुआ, जब जनता को आपकी जरूरत है। ऐसे में एक एनजीओ से जुड़े सदस्य ने कहा कि लोगों के सवालों के समाने अब तो हमें भी शर्मिंदगी होने लगी है। अब वे शहर में सफाई अभियान चलाएंगे। घर-घर जाकर महिलाओं व बच्चों से आग्रह करेंगे की वे सफाई में सहयोग दें।

विधायक का फूंका पुतला आज पारिजात चौक घेरेंगे

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। इकाई प्रधान प्रवीन कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विधायक डाॅ. कमल गुप्ता के घर के सामने प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए मलिक चौक पर उनका पुतला दहन किया। इस अवसर पर सकसं के जिला प्रधान सुरेंद्र मान, कैलाश चन्द्र, राजेश बागड़ी व सुरेन्द्र सिगंला मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार केवल आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज होगा।

खबरें और भी हैं...