पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मरम्मत कार्य के चलते आज नहीं चलेंगी लंबी दूरी की छह ट्रेनें

मरम्मत कार्य के चलते आज नहीं चलेंगी लंबी दूरी की छह ट्रेनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार-रेवाड़ी रेल खंड पर सातरोड और हांसी रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज संख्या 68 पर रविवार को अपग्रेडेशन का काम होगा। इसके चलते सुबह 10:20 बजे से लेकर शाम 5:20 बजे यानि 5 घंटे कर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें नहीं दौड़ेंगी। इससे 6 ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेनों को प्रभावित होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के लगातार रेलवे ट्रेैकों पर अपग्रेडेशन काम करा रहा है। इस श्रंखला में ब्रिज, रेलवे ट्रैक तथा अन्य काम चल रहे हैं। इसको लेकर रेलवे यातायात प्रभावित होता है। शुक्रवार को ब्रिज पर काम होने से ट्रैक पर ट्रेन नहीं चलेंगी।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

लुधियाना से भिवानी आने वाली गाड़ी संख्या 54634 लुधियाना से हिसार तक ही आएगी। यह हिसार भिवानी के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54631 भिवानी-धुरी ट्रेन भिवानी के स्थान पर हिसार से चलेगी। यानि हिसार और भिवानी के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 59721 जयपुर -हिसार ट्रेन भिवानी तक ही चलेगी।

गाड़ी संख्या 59722 हिसार से जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन हिसार के स्थान पर भिवानी से जयपुर के बीच संचालित होगी। यूं कहें कि हिसार और भिवानी के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54782 रेवाड़ी बठिंडा के मध्य चलने वाली ट्रेन भिवानी से रेवाड़ी के मध्य ही चलेगी। ये ट्रेन भिवानी बठिंडा के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54781 बठिंडा से रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन भिवानी संचालित होगी। ये ट्रेन बठिंडा से भिवानी के मध्य रद्द रहेगी।

खबरें और भी हैं...