हिसार | उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल 21 मई को जिला में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल 21 मई, सोमवार को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय में आयोजित होने वाली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं का समाधान करवाएंगे।