पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन घंटे रहेगा बिजली कट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | 33 केवी राजगढ़ रोड बिजली घर में रविवार को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बिजली कट रहेगा। इस दौरान इस बिजली घर पर मरम्मत का काम किया जाएगा। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इस बिजली घर से निकलने वाले 11 केवी के 11 फीडरों पर बिजली बाधित रहेगी। इसमें वाटर वर्कस जिसमें सेक्टर 15, व कोर्ट एरिया प्रभावित रहेगा। डिफेंस कॉलोनी 11 केवी फीडर से जवाहर नगर, डिफेंस कॉलोनी, गांधी नगर फीडर से पटेल नगर, एआईआर फीडर से कमिश्नर व डीसी हाउस, सब्जीमंडी फीडर से जाट कॉलेज रोड, ओल्ड कोर्ट एरिया व कैंप चौक एरिया में तथा डॉक्टर हाॅट लाइन फीडर पर बिजली कट रहेगा। पटेल नगर 11 केवी फीडर पर हाउसिंग बोर्ड, पीएलए, फ्रेंडस कॉलोनी, एचएयू ओल्ड कैंपस, फार्म कॉलोनी, न्यू सेंट्रल जेल, रेलवे रोड फीडर जिसमें संत नगर, महता नगर, व रामपुरा मोहल्ला एरिया में बिजली कट रहेगा।

खबरें और भी हैं...