12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जवाहर नगर स्थित वेद सीनियर सेकंडरी स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने जहां बोर्ड मैरिट प्राप्त की, वहीं 12 अन्य विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रा मनीषा ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। जबकि एकता 86 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। स्कूल के चेयरमैन एचके शर्मा व प्राचार्य सुखवीर श्योराण ने विद्यार्थियों के इस शानदार परीक्षा परिणाम पर भारी खुशी व्यक्त की और विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्कूल स्टाफ को बधाई दी। गौरतलब है कि स्कूल की 12वीं कक्षा में हॉकी व बॉक्सिंग के दस से अधिक राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी है। इन खिलाडिय़ों ने खेल के साथ साथ 12वीं परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
नागोरी गेट स्थित जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का परिणाम 90.5 प्रतिशत रहा। प्राचार्या रेनू बंसल ने बताया कि 67 प्रतिशत बच्चों ने प्रथम श्रेणी पाई। वहीं रिम्पी मित्तल ने बारहवीं कक्षा में 466 अंक पाकर मेडिकल संकाय में 93.2 प्रतिशत अंक लेकर अपने पड़ाव स्थित पीजीएसडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्राचार्य सतेन्द्र गोयल ने रिम्पी को बधाई दी।
इन स्कूलाें का 12वीं में 100 फीसदी रहा रिजल्ट
भास्कर न्यूज | हिसार
नागोरी गेट स्थित एचकेएसडी गर्ल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल का बारहवीं कक्षा (आर्ट्स एवं कॉमर्स संकाय) का बोर्ड परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। 23 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की तथा 59 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। कॉमर्स में शिवांगी 457 अंक प्रथम स्थान ग्रहण किया है तो चेष्टा 448 अंक लाकर द्वितीय व खुश्बू 435 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पड़ाव चौक स्थित पीजीएसडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल का बारहवीं कक्षा का परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल के 310 विद्यार्थी बैठे जिसमें से 251 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। 59 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय से 95 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 79 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान बनाया। 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य संकाय में कुल 104 विद्यार्थियों में से 76 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान बनाया और 28 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कला संकाय से कुल 111 विद्यार्थियों में से 96 बच्चों का मैरिट में स्थान रहा। 15 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। स्कूल प्रधानाचार्य सतेन्द्र गोयल ने शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों, प्राध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी। किरतान स्थित सरकारी स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने बोर्ड मैरिट व जिला मैरिट प्राप्त कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया। छात्रा पूनम ने कला संकाय में 460 अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया, जबकि प्रीति ने वाणिज्य संकाय में 450 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्या सरोज चौपड़ा ने समस्त स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सातरोड खुर्द का परीक्षा परिणाम 93.75 प्रतिशत रहा जो कि बोर्ड के 63.84 प्रतिशत की तुलना में काफी बेहतर रहा। इनमें पूजा 448 अंक लेकर प्रथम, रिया 439 अंक लेकर द्वितीय रही। इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह जांगड़ा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को शुभकामनाएं दी हैं।
87 प्रतिशत रहा परिणाम
एमसी कालोनी स्थित शांति निकेतन सीनियर सैकेंडरी स्कूल का 87 प्रतिशत परिणाम रहा। उर्मिला 374 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान, मोनू 366 अंक लेकर द्वितीय व अजय 346 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। शान्ति निकेतन विद्यापीठ के चेयरमैन डा. एसएस दलाल ने अभिभावकों सहित सभी स्टॉफ सदस्यों को बधाई दी व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
भास्कर न्यूज | हिसार
हरियाणा शिक्षा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को आया। इसके बाद जिले में जहां प्रदेश स्तर पर दो छात्रों ने कीर्तिमान मनवाया तो वहीं भिवानी रोहिल्ला के आरोही मॉडल स्कूल की छात्रा रिचा ने विज्ञान स्ट्रीम में 96 प्रतिशत स्कोर किया है। खास बात है कि परीक्षा से तीन माह पहले ही छात्रा मां का देहांत हो गया। इस सदमे से वह आज तक नहीं उभरी है मगर फिर भी हालातों से लड़कर रिचा ने विज्ञान संकाय में अपनी शिक्षा का डंका बजाया है। इसके साथ ही सदलपुर के पीपासर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पुष्पा ने कला संकाय में 96 प्रतिशत अंक पाए हैं। वहीं आरोही मॉडल स्कूल अग्रोहा में आर्ट संकाय में छात्र सौरभ ने 94.8 प्रतिशत व रोहन ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यही नहीं सिवानी के प्रदीप ने विज्ञान संकाय में 94.6फीसदी अंक पाए हैं। वहीं कैप्टन आरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नीलम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
रिचा
96%
विज्ञान : आरोही मॉडल स्कूल, भिवानी रोहिल्ला
पुष्पा
96%
कला : पीपासर सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी रहे अव्वल