हिसार | ओड समाज को अधिक से अधिक टिकट देने वाली पार्टी को ही आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन दिय जाएगा। विधानसभा चुनाव में ओड समाज को ज्यादा राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। यह बात ओड कम्युनिटी काउंसिल आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर लाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। शंकर लाल ने बताया कि हरियाणा में ओड समाज की संख्या 12 लाख तथा वोट लगभाग साढ़े सात लाख हैं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र मे समाज के एक लाख 80 हजार वोट हैं। रतिया में 32 हजार, कालावाली में 22 हजार, पानीपत ग्रामीण में 18 हजार, बवानीखेड़ा में 10 हजार और गुहला विधानसभा 12 हजार के लगभग वोट हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक चुनाव में ओड समाज के लोगों ने चुनाव जीत कर समाज का नाम रोशन किया है। शंकर लाल ने बताया कि 10 जून को रतिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें ओड समाज के विधायकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर दयानंद बाजल, राजू चित्रा, नोर्थ जोन अध्यक्ष सुरेश कुमार ओड, लाल चंद दाहंग, प्रदेश अध्यक्ष रणजीत, दिनेश मांगल, अशोक कुमार मजोका, दिनेश गढई, डा. भूप सिंह मंगाली, नरेश जपलोत, रोहताश गंगवानी, राजकुमार सूरा, गोबिंद ओड, मनोहर बिका, विनोद गडई तथा राजकुमार चित्रा आदि मौजूद थे।
ओड कम्युनिटी काउंसलिंग आफ इंडिया के पदाधिकारी प्रेस वार्ता करते हुए।