हिसार | कांग्रेस नेता रणधीर सिंह पनिहार ने कहा कि इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला बेबुनियाद बातें कर सीएम पर स्याही फेंकने के प्रकरण में विधायक कुलदीप बिश्नोई पर षडयंत्र का आरोप लगा रहे हैं। यहां जारी बयान में पनिहार ने सरकार से मांग की कि इस घिनौने प्रकरण की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाए या सिटिंग जज से जांच करवाएं। कुलदीप बिश्नोई के सामने चौटाला परिवार के हर हथकंडे विफल हो गए तो समाज में जात-पात का जहर घोलने के लिए उन्होंने घिनौनी चाल चली।