पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • स्कूटी सवारों को रोक हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

स्कूटी सवारों को रोक हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | नई सब्जीमंडी चौकी पुलिस ने शिव नगर वासी सुरेंद्र पर हमला कर फरार होने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों तलवंडी राणा निवासी राजेश उर्फ मोनू, अजय, आदर्श नगर वासी मनोज, चंद्र शेखर उर्फ राजा, उदयपुर जींद वासी अजय शामिल हैं। पुलिस को शिकायत में सुरेंद्र ने बताया था कि रायपुर रोड पर उसकी सेनेट्री की दुकान है। वह और तरसेम नगर वासी रिछपाल के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जाने के लिए सिविल अस्पताल के लिए चला था। वह स्कूटी चला रहा था और दोस्त रिछपाल को करीब साढ़े 3 लाख रुपये देकर पीछे बैठा दिया था। जब दोनों नई सब्जी मंडी के पास पहुंचे तो उक्त युवकों ने रुकने का इशारा किया। उन्होंने स्कूटी को रोका तो सभी ने मिलकर मारपीट करनी शुरू कर दी। एक आरोपी ने कनपटी पर पिस्तौल तानकर पैसे देेने के लिए कहा। जब मना किया तो डंडों व नलके की हत्थी से हमला कर दिया था। तब रुपयों से भरा बैग छीनने व गले से सोने की चेन तोड़कर फरार होने में कामयाब हो गया था। राहगीरों ने मदद करते हुए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपों की सच्चाई का पता लगाया तो रुपये व चेन छीनने की बात झूठी साबित हुए।

खबरें और भी हैं...