हिसार | हरियाणा कृषक समाज की ओर से 26 मई को नारनौद के खेड़ी चौपटा में किसान युवा अधिकार रैली एेतिहासिक होगी। कृषक समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर नैन व जिला अध्यक्ष राजेश संदलाना ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। कृषक समाज के नेता ईश्वर नैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रैली के आयोजक दिलबाग ढांडा होंगे। इस दौरान कांग्रेस भवन में ही पत्रकारों से बातचीत में नैन ने बताया कि भाजपा सरकार में किसान, युवा, मजदूर और व्यापारी सभी ठगा महसूस कर रहे हैं। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश सदलाना ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला सम्मेलन में सभी वर्गों की बात उठाएंगे। रैली को लेकर ड्यूटियों लगाई जाएगी और युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर काफी उत्साह है और सभी युवा बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस मौके पर सतपाल कुलड़िया, पूर्व चेयरमैन बृजलाल आनन्द जाखड़, बलजीत दलाल, सुखबीर नैन, कपिल श्योराण, सुखबीर नागर, भरत सिंह मलिक एडवोकेट, महेद्र नारंग, ईश्वर दौलतपुर व अर्जुन ठाकुर आदि मौजूद रहे।