पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ‘ग्वार फसल के जड़ गलन रोग की रोकथाम के लिए बीजोपचार जरूरी’

‘ग्वार फसल के जड़ गलन रोग की रोकथाम के लिए बीजोपचार जरूरी’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | प्रदेश के रेतीले व बारानी इलाकों में ग्वार फसल का जड़ गलन रोग अभी गंभीर समस्या बना है। इस रोग का इलाज नहीं है, लेकिन मुख्य कारण किसानों में इस रोग के प्रति जानकारी का अभाव है। यह बात एचएयू से सेवानिवृत कीट विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरके सैनी ने कहीं। वह गांव सिवाच में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्वार जागरूकता शिविर में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्वार फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए अन्य उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी डॉ भूपेंद्र सिंह ने कपास व अन्य फसलों की अच्छी पैदावार लेने के लिए आवश्यक सुझाव किसानों को दिए। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि जहां तक हो सके रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करें तथा गोबर की खाद का अधिक प्रयाग करें। बीटीएम डॉ प्रदीप कुमार ने किसानों को ऑन लाइन आवेदन प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि राजेश, कृष्ण कुमार, रामकुमार, रणसिंह, महाबीर, राज, जंगबीर, करणसिंह, जयसिंह, मेवासिंह, परसाराम, जगराम, हरिसिंह व शमशेर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...