पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • टैक्सी स्टैंड से ऑटो रिक्शा चोरी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

टैक्सी स्टैंड से ऑटो रिक्शा चोरी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पीएलए चौकी पुलिस ने ओल्ड कोर्ट काम्पलेक्स स्थित टैक्सी स्टैंड से ऑटो रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी सिसाय कालीरावण निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पटेल नगर वासी राजकुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि टैक्सी स्टैंड पर चाय पी रहा था। इस दौरान उसका कोई ऑटो रिक्शा चुराकर ले गया था। इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी संदीप को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसेन बताया कि वह नशा करने का आदी है। पहले स्टील के दरवाजे बनाने वाली दुकान पर काम करता था। उस दौरान नशे की लत लग गई थी ताे उसने काम छोड़ दिया था। नशे की पूर्ति के लिए ऑटो रिक्शा चुरा लिया था। करीब एक सप्ताह पहले चुराए ऑटो रिक्शा को ऑटो मार्केट में पुलिस की नजरों से बचाने के लिए झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने ऑटो रिक्शा बरामद करके आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...