पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मुख्यमंत्री पर तेल फेंकने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए : संजय सैन

मुख्यमंत्री पर तेल फेंकने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए : संजय सैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिला प्रवक्ता संजय सैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो के दौरान तेल फेंकने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संजय सैन राजीव नगर में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता हनुमान प्रजापति, युवा उपाध्यक्ष नरोत्तम सैनी, रमेश ठेकेदार व अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। संजय सैन ने कहा कि सरकार के प्रति जनता में आक्रोश है, जो वादे किए गए वे जमीनी हकीकत नहीं बने और हवाई साबित हुए। हरियाणा में एक कमजोर नेतृत्व सामने आया है। जनता अब इसका विकल्प ढूंढ रही है। जनता को लोकतंत्र सुरक्षा मंच ही सुशासन दे सकता है। भविष्य में लोकतंत्र सुरक्षा मंच प्रदेश में सत्तासीन होगी तथा राजकुमार सैनी हरियाणा के विकास को नई दिशा देंगे। मंच के नेता हनुमान वर्मा ने कहा कि जब हरियाणा में मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है।

खबरें और भी हैं...