पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ललित कुंडू पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग क्लेरिकल एसो. शाखा के प्रधान बने

ललित कुंडू पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग क्लेरिकल एसो. शाखा के प्रधान बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग क्लेरिकल एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान विजय सिंह बडग़ुर्जर की अध्यक्षता में हुई। ने की। बैठक में शाखा की नई कमेटी का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक जिला प्रधान चंद्रप्रकाश नागर रहे। इसमें ललित कुमार कुंडू को प्रधान, सुरेंद्र लोहान को वरिष्ठ उपप्रधान, रोहताश सचिव, किरण बाला व परमजीत कौर उपप्रधान, मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष, महाबीर सिंह प्रैस सचिव, प्रमोद कुमार ऑडिटर व विजय बडग़ुर्जर मुख्य सलाहकार चुने गए। संतोष, सोनिया व सुदेश कार्यकारिणी सदस्य चुनी गई। बैठक को सर्व कर्मचारी संघ के सहसचिव नरेश कुमार गौत्तम, हितेंद्र सिहाग, रामफल शिकारपुर आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों से अनेक वायदे किए थे, लेकिन भाजपा सरकार उन वादों से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर अनदेखी कर रही है और कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। बैठक में एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ द्वारा 20 मई को किए जाने वाले सत्याग्रह आंदोलन तथा अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा किए गए जा रहे आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...