पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • आरक्षित वर्ग में हुडा के छह प्लाट लेने पर महिला पर केस दर्ज

आरक्षित वर्ग में हुडा के छह प्लाट लेने पर महिला पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | हुडा के सेक्टरों में धोखाधड़ी द्वारा रिजर्व कैटेगरी में एक से ज्यादा प्लॉट लेने पर पुलिस ने माजरा प्याऊ की एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। हांसी, हिसार, पानीपत, रोहतक, कुरुक्षेत्र के सेक्टरों में रिजर्व कैटेगरी में धोखाधड़ी से प्लॉट लिए गए।

हुडा के एस्टेट ऑफिसर की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। मामले में हुडा एस्टेट द्वारा हिसार की एसपी को पिछले वर्ष नवंबर में शिकायत दी गई थी। जहां से शिकायत को हांसी के एसपी कार्यालय में भेजा गया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है। शिकायत में हुडा के एस्टेट ऑफिसर का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिन भी आवेदकों ने रिजर्व कैटेगरी में एक से ज्यादा प्लॉट ले रखे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए कहा था। जिसके बाद जांच में पाया गया कि माजरा प्याऊ निवासी धर्म देवी ने विभिन्न शहरों के हुडा सेक्टर में प्लॉट ले रखे हैं। एक से ज्यादा प्लॉट होने पर उन पर कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की गई। बताया गया कि उन्होंने हांसी के सेक्टर 6पी सहित, गुरुग्राम के सेक्टर 40, कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3, पानीपत के सेक्टर 24, रोहतक के सेक्टर 3 व हिसार के सेक्टर 16-17 में प्लॉट ले रखे हैं। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...