पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भगवान राम के चरित्र से सीख लेकर जीएं जीवन : अरविंद

भगवान राम के चरित्र से सीख लेकर जीएं जीवन : अरविंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | आज समाज जात-धर्म को लेकर पूरी तरह से विखंडित हो चुका है जिसे लेकर हम लड़ने पर उतारू हो जाते हैं जो कि गलत है इसलिए हमें भगवान राम के चरित्रों से सीख लेते हुए बड़ी नम्रतापूर्वक व्यवहार करते हुए सभी का सम्मान करना चाहिए। उक्त उद्गार संत अरविंद महाराज प्रयाग इलाहाबाद वाले ने पटेल नगर स्थित शिव पार्क में संगीतमय श्री रामकथा के प्रथम दिन उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच व्यक्त किए। कथा से पूर्व हरियाणा शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, हरिकृष्णा शास्त्री, महेंद्र जैन, पार्षद महेंद्र जुनेजा व पुनीत मैणी ने दीप प्रज्जवलित किया। इसका अायोजन शिवा शक्ति समिति, गोमाता उपचार केंद्र, सनातन धर्म सेवा समिति व पटेल नगर मार्केट द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाराज ने सुंदर भजनों ‘जीवन में सुखदायी है एक सहारा राम का, सब दुख दूर दवाई है एक सहारा राम का’, ‘भला करो भगवान सबका भला करो, दाता दया निधान सबका भला करो’, भजनों से मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर सुदर्शन तनेजा, सतपाल मधु, संतोष शास्त्री, महेंद्र ठकराल, गोविंद मधु, अशोक सिंधवानी, विजय शर्मा, बृज भूषण तनेजा, आत्म प्रकाश, दर्शन नारंग, गुलशन पाहवा, श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...