कुम्हार धर्मशाला में आज मनाई जाएगी डॉ.अम्बेडकर की जयंती
हिसार | बसपा द्वारा कुम्हार धर्मशाला में 14 अप्रैल को जिलास्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति होंगे। बसपा के जिला प्रभारी बलराज सातरोड़िया व सतबीर छीम्पा विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकपूर पाली करेंगे। बसपा नेता बजरंग इन्दल ने कहा कि इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे।