पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बेटी बचाओ जागरूकता संकल्प सम्मेलन व कन्या गौरव अवाॅर्ड समारोह

बेटी बचाओ जागरूकता संकल्प सम्मेलन व कन्या गौरव अवाॅर्ड समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी बचाओ जागरूकता संकल्प सम्मेलन व कन्या गौरव अवाॅर्ड समारोह

सिटी रिपोर्टर जिनके घर हैं बेटियां वो ये कहते हैं- घर है जन्नत, परियों के देश में हम रहते हैं...कुछ ऐसी ही मार्मिक पंक्तियों के साथ जैसे ही कुछ नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति शुरू की तो पूरा हाॅल तालियोें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दरअसल शुक्रवार को लोक निर्माण एनजीओ ने बेटी बचाओ महाअभियान को आगे बढ़ाते हुए मिलेनियम पैलेस हिसार में बेटी बचाओ जागरूकता संकल्प सम्मेलन, कन्या गौरव अवाॅर्ड व स्मारिका विमोचन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में एचएससीएफडीसी चेयरमैन सुनीता दुग्गल, अशोक गोयल मंगालीवाला, राधेश्याम सीएमडी फ्यूचर मेकर प्राइवेट लिमिटेड, डी.एस.पी. व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अखिल कुमार, एचसीएस सुमित कुमार एस्टेट ऑफिसर हुडा हिसार, फॉक्सवैगन सीएमडी प्रदीप नेहरा, सीनियर डिप्टी मेयर डी.एन. सैनी आदि ने भाग लिया। सुनीता दुग्गल ने कहा कि बेटी से एक नहीं दो-दो घर रोशन होते हैंै। एस्टेट ऑफिसर हुडा सुमित कुमार ने कहा कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को मिटाने के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है।

जिनके घर हैं बेटियां, वो कहते हैं- घर है जन्नत, परियों के देश में हम रहते हैं
इन्हें मिला कन्या गौरव अवाॅर्ड
विभिन्न स्कूल कॉलेजों व स्कूलों की छात्राओं के साथ-साथ अनु चिनीया, वीना, सुमित्रा मंगाली, विजेता मुंदलिया श्योराण, डॉ. नेहा महता सहित करीब 30 लड़कियों को कन्या गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...