फंड या पैड करवा सकते हैं डिपोजिट, आज लगेगा कैंप
सिटी रिपोर्टर पिंकिश फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को पैड बांटने हेतु चलाई गई मुहिम के अंतर्गत पिंकिश हिसार निर्भया की सदस्यों आज शनिवार शाम को सनसिटी माल के बाहर एक कैम्प ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य हिसार वासियों द्वारा पैड कलैक्शन और फंड इकठ्ठा करना है। इस कैंप में शहर के लोग अपनी इच्छा फंड या पैड डिपोजिट करवा सकते हैं। यह कैम्प पिंकिश हिसार निर्भया की महासचिव आरती गर्ग और सचिव निकिता सिंगल की निरीक्षण में होगा।