वैशाखी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हिसार | भारती सेवा सदन धर्मशाला में वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजकुमार ऐलावादी ने की। मंच संचालन बीके भारती ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजेन्द्र डालमिया ने देशभक्ति गीत गाकर की। जलियावाला बाग के शहीदों को नमन करते हुए मेहरचंद मनचंदा ने आजादी की लड़ाई का 1857 से 1947 तक का संक्षिप्त में वर्णन किया। रावल ने जोशीले अंदाज में वीरों को नमन किया। इस अवसर पर वेद रावल, रवि भुटानी, संतलाल महता, रामप्रकाश परुथी, सुरेन्द्र धमीजा, मनोहर नांगरू, घनश्याम पपनेजा, भीमसैन मक्कड़, श्यामसुंदर रखेजा, गौकुलचंद नारंग, प्रीतम छाबड़ा, भगतचंद महता आदि उपस्थित थे।