डाॅ. भीम राव अम्बेडकर एक महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ व समाज सुधारक थे : डॉ. पुंडीर
हिसार | डाॅ. अनिल कुमार पुंडीर ने कहा भारतीय संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव अम्बेडकर एक महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ व समाज सुधारक थे। उनके पदचिह्नों पर चलकर महान व्यक्ति बन सकते हैं। डाॅ. अनिल कुमार पुंडीर डाॅ. भीम राव अम्बेडकर के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार के सेमीनार हाल-2 में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रमुख समाज सुधारक, सक्रिय सामाजिक विचारक एवं वरिष्ठ नागरिक मियां सिंह बतौर मुख्यवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल ने की।