राजनेता और समाज सुधारक तीनों ही गुणों के धनी थे डॉ. अम्बेडकर: प्रो. सिंह
हिसार | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में स्थापित डॉ. बीआर अम्बेडकर चेयर द्वारा समाज शास्त्र विभाग के सहयोग से भारत र| डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान, कमजोर वर्ग के उत्थान और सामाजिक परिवर्तन में डॉ. भीम राव अम्बेडकर के योगदान को याद किया। कुलपति प्रो. केपी सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा वह एक लेखक, राजनेता, समाज सुधारक, कानून विशेषज्ञ, शिक्षा शास्त्री व समालोचक के रूप में युवा पीढ़ी के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत किया। डीन डॉ. राजबीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।