पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हाउसिंग बोर्ड आमजन को सेक्टर 4 पार्ट 2 के 220 मकान अलॉट करेगा

हाउसिंग बोर्ड आमजन को सेक्टर-4 पार्ट-2 के 220 मकान अलॉट करेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में हाउसिंग बोर्ड के खाली पड़े 220 मकान आमजन को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनके आंवटन के लिए मई के प्रथम हफ्ते में आवेदन लिए जाएंगे। पंचकूला मुख्यालय से आई टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स के खाली मकानों का निरीक्षण किया। बोर्ड के सचिव रणधीर सिंह की अध्यक्षता में मुख्य लेखा अधिकारी राजेश गुप्ता, हाउसिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विजय त्रिखा व संपदा प्रबंधक राजबीर सिंह की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप सेक्टर-4 पार्ट-2 में ओपी जिंदल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का जायजा लिया। सचिव ने बताया कि हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में 220 मकान खाली हैं, जिन्हें बोर्ड द्वारा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आमजन के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह है आवासों का विवरण
एचआईजी ग्राउंड फ्लोर के 4, पहले फ्लोर के 6, एमआईजी के ग्राउंड फ्लोर के 26, पहले फ्लोर के 28, एलआईजी ग्राउंड फ्लोर के 28, पहले फ्लोर के 34, ईडब्ल्यूएस ग्राउंड फ्लोर के 20, पहले फ्लोर के 20, सेकंड फ्लोर के 25 तथा थर्ड फ्लोर के 27 मकान अभी खाली हैं।

आमजन ऐसे कर सकते हैं आवेदन
मकानों के लिए मई के पहले हफ्ते में आमजन से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। यह मकान पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अलॉट किए जाएंगे। सेक्टर-4 हाउसिंग बोर्ड पार्ट टू की मार्केट कॉम्प्लेक्स में 4 बची हुई दुकानों की ई-नीलामी की जाएगी। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर-15 के दो मकानों 1305-ए व 1306-ए को भी ई-नीलामी के माध्यम से रहने के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के हर परिवार को मकान उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के अनुरूप हाउसिंग बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि सभी खाली मकानों को आमजन के लिए उपलब्ध करवाया जाए।

खबरें और भी हैं...