पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • खुले नाले को देख डीसी ने रुकवाई गाड़ी निगम अफसरों से कहा दुरुस्त करवाओ

खुले नाले को देख डीसी ने रुकवाई गाड़ी निगम अफसरों से कहा-दुरुस्त करवाओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी अशोक कुमार मीणा शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने निकले। उनके साथ कई विभागों के अफसर भी साथ थे। उन्होंने विद्युत नगर के गेट के सामने अचानक से गाड़ी रुकवा दी। सड़क के साथ खुले नाले को देख वह गाड़ी से उतरे और अपने साथ चल रहे अधिकारियों से पूछा कि यह नाला किस विभाग के अंतर्गत है। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि हम देख रहे हैं। डीसी ने सख्त लहजे में कहा कि चीफ सेक्रेटरी की बैठक में भी यह मुद्दा उठा, इसके बावजूद आपने इस नाले को ठीक नहीं कराया। निगम के अधिकारी बोले- सर बजट कम है। डीसी बोले-कहां जाता है निगम का बजट, मुझे नहीं पता कैसे भी बनवाओ। आपको शहर में समस्याएं दिखती नहीं हैं क्या। इस दौरान एडीसी से लेकर एसडीएम तक सभी अधिकारी मौके पर दिखे।

शुक्रवार को विद्युत नगर के सामने नाले की खस्ता हालत देखकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते डीसी अशोक कुमार मीणा।

खबरें और भी हैं...