गुरुकुल इंटरनेशनल में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
गुरुकुल इंटरनेशनल में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
हिसार। दौलतपुर रोड पर स्थित उकलाना के प्रसिद्व श्री कृष्णा देवी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साब बैसाखी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सभा में बैसाखी पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में छात्रों द्वारा प्रधानाचार्या अरविंद्रपाल कौर का गेहूं की बालियों का गुच्छा देकर स्वागत किया गया। उसके बाद विद्यार्थियों ने पंजाबी नृत्य पेश करके सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने भाषण देते हुए बताया कि बैसाखी का पर्व फसल की कटाई से संबंधित है तथा इसी दिन सिक्खों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की नींव रखी थी। इसलिए ढोल बजाकर व नाच गाकर यह त्योहार मनाया जाता है। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या महोदया व मैनेजमेंट ने सभी विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को बैसाखी की शुभकामनाएं दी।