पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हवन के साथ योग शिविर का समापन, अब 18 से सातरोड खास में लगेगा

हवन के साथ योग शिविर का समापन, अब 18 से सातरोड खास में लगेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में पांच दिनों से चल रहे योग शिविर का रविवार को सतारोड खुर्द गांव में यज्ञ हवन के साथ समापन हुआ। अगला शिविर 18 अप्रैल से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सातरोड खास में लगेगा। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि समापन कार्यक्रम में सातरोड खुर्द गांव के नागरिक एवं वर्तमान में दिल्ली हाईकोर्ट में जज उमेद सिंह ग्रेवाल बतौर मुख्यातिथि पधारे। उन्होंने योगाभ्यास किया व यज्ञ में भी आहुति डाली। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, राधेश्याम वर्मा, डॉ. सत्या सावंत, जीसी नारंग, बीके रजनी तथा विरेंद्र बडाला ने भी हवन यज्ञ में आहूति डालकर समापन किया। यज्ञ कार्यक्रम का संचालन समिति की आजीवन सदस्य ओमवती आर्या, नरेंद्र टेलर, अंजू मलिक संतोष गोयल, डॉ. जयसिंह, प्रदीप, रमेश सैनी, दिनेश शर्मा, डॉ. बलविन्द्र, नरेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, विजेंद्र जांगड़ा, भूपेश, अंजू, रीना, रेनू, हरमन, निधि, सरोज आिद मौजूृद थे।

खबरें और भी हैं...