पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सैन समाज की कार्यकारिणी गठित, प्रधान नियुक्त

सैन समाज की कार्यकारिणी गठित, प्रधान नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अखिल भारतीय सैन समाज कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इस संबंध में ऋषि नगर स्थित सैन धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधुराम सैन ने की। अखिल भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकिशन सैन ने कार्यकारिणी में कैप्टन सुंदर पाल जिला अध्यक्ष, सुभाष चंद्रपाल कोषाध्यक्ष, राजेंद्र कपूर व विनोद सरोण सचिव, कृष्ण तंवर, आजाद सिंह सैन संगठन सचिव तथा संजय सैन महासचिव बनाए गए। रामकुमार भाटी उकलाना जिला उपाध्यक्ष, वीरेंद्र राजीवाल संगठन सचिव, सुल्तान सिंह शाहपुर प्रदेश सचिव व शमशेर शाहपुर शामिल किए गए। वहीं हरिशंकर सुवीता फरीदाबाद जिला प्रधान, सतीश डाकला झज्जर, राजेंद्र सैन रोहतक, जगदीश गिल फतेहाबाद, नरेंद्र सैन एडवोकेट पलवल जिला प्रधान बनाए गए। प्रदेश कार्यकारिणी में मदन लाल जसाईवाल प्रदेश महासचिव, कृष्ण कुमार कोषाध्यक्ष, नरेंद्र दिनोदिया प्रदेश सचिव, चंद्रकात सैन, राज सिंह जाखड़ा, सत्यनारायण संगठन सचिव, महेंद्र सिंह कानौरिया एडवोकेट प्रदेश सलाहकार, जयपाल कादियान प्रचार सचिव आिद जिम्मेदारी सौंपी

खबरें और भी हैं...