पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • कॉमनवेल्थ में रजत पदक जीतकर लौटी किरण गोदारा के स्वागत में शहर में निकाला विजय जुलूस

कॉमनवेल्थ में रजत पदक जीतकर लौटी किरण गोदारा के स्वागत में शहर में निकाला विजय जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिश्नोई मन्दिर में काॅमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर लौटी किरण गोदारा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सेक्टर 15 से उनके आवास स्थान से बिश्नोई धर्मशाला व महाबीर स्टेडियम तक विजयी जुलूस निकाला गया। किरण गोदारा के साथ कोच विष्णु दास, अनिता मलिक, कुश्ती संघ हिसार के अध्यक्ष हवासिंह खारिया का बिश्नोई समाज की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में किरण गोदारा को बधाई देते हुए बिश्नोई सभा, हिसार के प्रधान प्रदीप बैनीवाल ने कहा कि किरण गोदारा ने अपनी मेहनत से देश व प्रदेश का नाम रोशन किया।

महासभा शाखा हिसार के प्रधान सहदेव कालीराणा ने कहा कि किरण ने एक छोटे से गांव से कॉमनवेल्थ तक का सफर तय किया है। वह युवाओं के लिये प्रेरणा का स्त्रोत है। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा भी किरण बिश्नोई को शीघ्र सम्मानित करेगी। कर्मचारी कल्याण समिति के प्रधान निहाल सिंह गोदारा, पूर्व प्राचार्य डाक्टर मक्खन सिंह मांझू डाक्टर गुरदयाल सिंह भादू ने, जीव रक्षा सभा के जिला प्रधान कामरेड बनवारी लाल, बीजेपी जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई करेगी, इनेलो नेता मंदीप बिश्नोई ने बधाई दी। राजीव पूनिया ने कहा कि किरण से प्रेरणा लेकर अनेक युवा खेलों में देश का नाम रोशन करेंगे। जीव रक्षा के मीडिया प्रभारी पृथ्वी सिंह बैनीवाल ने किरण बिश्नोई को युवाओं का रोल माॅडल बताया। किरण गोदारा ने इस अवसर पर बोलते हुए अपनी विजय का श्रेय अपने नाना, अपने माता-पिता और अपने प्रशिक्षकों को दिया। इस अवसर पर बिश्नोई सभा के उप प्रधान चौथा राम जाणी, सचिव डाक्टर सुरेन्द्र खीचड़, सहसचिव मदन खीचड़, कोषाध्यक्ष अनिल पुनिया, कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार भादू अधिवक्ता, राय साहेब डेलू, अधिवक्ता, रविन्द्र खदाव, हनुमान खीचड़, श्रवण सहारण, महासभा जिला सचिव अनिल भांभू, उपप्रधान रामकुमार जाणी, सेवक दल सचिव धोलूराम भादू, किरण के पिता कुलदीप गोदारा, हेतराम लांबा, रामेश्वर लांबा, आत्माराम जाजुदा, नरसी थालोड़, संजय सरपंच कालवास, ओमप्रकाश गोदारा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...